कानपुर, जनवरी 8 -- चकेरी। हनुमंत विहार में एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य के लिए एक बिल्डर को ठेका दिया। लेकिन बिल्डर घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहा था। उनके विरोध करने पर आरोपित बिल्डर ने काम करने से मना कर दिया। इस पर पीड़ित ने बिल्डर को दी हुई रकम वापस मांगी तो आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। इसके बाद पीड़ित ने हनुमंत विहार थाने में मामला दर्ज कराया। अर्रा रोड स्थित आकृति इन्क्लेव निवासी घनश्याम शुक्ला के अनुसार, खांडेपुर कालोनी निवासी बिल्डर योगेंद्र प्रताप सिंह के जरिए बालाजी बिल्डर्स से 7.50 लाख रुपये में एक प्लाट खरीदा था। उसी प्लाट निर्माण को लेकर योगेंद्र से 11 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, लेकिन वह निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा था। इसके विरोध पर योगेंद्र ने स...