हजारीबाग, मार्च 30 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड के सांढ़-छपेरवा में नौ दिवसीय वैदिक श्री श्री 1008 श्री हनुमंत देव एवं श्री विश्वकर्मा भगवान की महायज्ञ को लेकर शनिवार को भूमि पूजन व ध्वजारोहण किया गया। पुरोहित वेद पंडित जय नंदन मिश्रा, आचार्य ऋषि राज मिश्रा, वेद व्यास मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार कर भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात गाजे बाजे के साथ क्षेत्र में नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार, जय श्री राम व जय बाबा विश्वकर्मा से गूंज उठा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में विधायक अंबा प्रसाद, आजसू पार्टी के महासचिव रौशन लाल चौधरी के अलावा कई विशिष्ट लोग शामिल हुए।ज्ञात हो कि आगामी 9 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। जो 17 अप्रैल तक चलेगा। यज्ञ ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधाय...