इंदौर, मार्च 9 -- इंटरटेनमेंट टैक्स नहीं दिए जाने पर इंदौर नगर निगम ने रैपर हनी सिंह के कंसर्ट सामान जब्त कर लिया। यह कार्यवाही कंसर्ट समाप्त होने के बाद की गई। शनिवार को जाने-माने गायक व रैपर हनी सिंह का कंसर्ट था। भाजपा से पार्षद निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि आयोजकों ने इस संबंध में मनोरंजन कर जमा नहीं कराया। ऐसे में कंसर्ट समाप्त होने के बाद कंसर्ट से संबंधित सामान को जब्त कर लिया गया है। भाजपा से पार्षद निरंजन सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर की जनता के हितों को ध्यान में रखते कंसर्ट को नहीं रोका गया और यह कार्यवाही कंसर्ट पूरा होने के बाद की गई। आयोजक टैक्स का भुगतान करके अपना सामान वापिस ले सकते हैं। पार्षद निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि आयोजनकर्ता दिल्ली की कंपनी ने ऑनलाइन 7.84 लाख रुपये ही जमा कराए थे और बाकी की रकम अगले दिन देने का दावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.