नई दिल्ली, मार्च 17 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी गतिविधि तेज कर दिया है। इसके तहत पश्चिम चंपारण के भितिहरवा स्थित गांधी आश्रम से पार्टी की ओर से पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा की जा रही है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की अगुआई में यह पदयात्रा शुरू की गयी। पहले दिन इसमें कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत कई विधायक, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए कन्हैया कुमार ने बिहार सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि बिहार के लोगों को हनीमून मनाने के लिए भी राज्य से बाहर जाना पड़ता है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारे यहां कोई नहीं आता लेकिन हनीमून मनाने के लिए भी बिहार के लोगों को बाहर जाना पड़ता है। दिल्ली...