गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- -मधुबन बापूधाम क्षेत्र निवासी महिला ने मनमाफिक दहेज न मिलने पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया -ससुरालियों पर शादी में मिले जेवर हड़पने का भी आरोप, महिला थाने में पति और सास-ससुर पर केस दर्ज गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दहेज उत्पीड़न के मामले में चौंकाने वाला आरोप सामने आया है। विवाहिता के मुताबिक हनीमून के दौरान पति ने गोवा में उसकी नाव पलटवाकर हत्या का प्रयास किया। उस संबंध में उसने महिला थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के बालाजी एनक्लेव में रहने वाली ऐश्वर्या ने पुलिस को दी। शिकायत में बताया कि उनका विवाह नवंबर 2022 में महमूर गंज वाराणसी निवासी आयुष भटनागर के साथ हुआ था। शाद...