लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर में मां-बेटी ने साजिश के तहत हनी ट्रैप में एक युवक को फंसाया। उसके बाद रेप में फंसाने की धमकी देकर परिवार से अलग दिया। परिवार ने बेटे को संपत्ति से बेदखल किया तो आरोपियों ने मां को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न मिलने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। कोतवाली पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में गुहार लगायी। कोर्ट के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने आरोपी मां-बेटी समेत चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी। आनंदनगर कृष्णानगर निवासी काकोली मलिक पूर्व में आजादनगर में किराए पर रहती थी। उसी मकान के एक हिस्से में स्नेहा कनौजिया, उसकी मां शशि, पिता संजय, नानी रमा कनौजिया, मामा कृष्णा विमल रहते हैं। आरोप है कि स्नेहा कनौजिया ने उनके बेटे अभिषेक को हनी ट्रैप में फं...