बस्ती, अक्टूबर 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लिया। 10 लाख रुपये हड़प लिया और 50 लाख की मांग करने लगी। नहीं देने पर वह और उसके परिजनों ने मारपीट किया और धमकाया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि उसके पति को लवी सिंह, जिसका अन्य नाम लवली सिंह, सुषमा सिंह निवासी कटाई थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर है। इस समय वह मुंडेरवा कस्बे में एक मकान में रहती है। लवी सिंह ने उसके पति को अपने जाल में फंसा कर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसके बाद उसे ब्लैक मेल करने लगी। उनके खाते...