गोड्डा, जनवरी 30 -- महागामा प्रतिनिधि। गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान कथित बिजली चोरी के सात मामले सामने आए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान मीटर बाईपास करने तथा एलटी मुख्य लाइन में अवैध रूप से टोका लगाकर बिजली उपयोग करने की शिकायतें पाई गईं। सभी मामलों को मिलाकर कुल 3 लाख 81 हजार ,454 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित की गई है।विभाग के मुताबिक दहिया मोड़, हनवारा निवासी मो. रिजवान आलम पर अपने व्यावसायिक परिसर में मीटर बाईपास कर बिजली उपयोग करने का आरोप है। इस मामले में 23,940 रुपये की क्षतिपूर्ति तय की गई है। इसी तरह दहिया मोड़ के इजहार आलम,सुंदरचक मोड़ के इंद्रदेव साह, कृष्ण कुमार साह और बेलाल आलम, तथा भोजुचक निवासी धुरखेली दास पर एलटी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.