गोड्डा, फरवरी 20 -- महागमा प्रतिनिधि। गोड्डा जिले में प्रस्तावित हनवारा थाना भवन निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को अंजलि यादव (गोड्डा उपायुक्त) एवं मुकेश कुमार (गोड्डा पुलिस अधीक्षक) ने संयुक्त रूप से हनवारा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान हनवारा मिल्की चौक, हनवारा बाजार और रामकोल को संभावित स्थल के रूप में देखा गया, ताकि थाना भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन किया जा सके।निरीक्षण दल में गोड्डा डीडीसी दीपक कुमार दुबे, महागमा एसडीओ आलोक वरण केशरी, महागमा इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो, महागमा अंचलाधिकारी खगेन महतो, थाना प्रभारी ध्रुव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जमीन की उपलब्धता,संपर्क मार्ग,सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्तता, स्थानीय आबादी ...