सीवान, फरवरी 24 -- हसनपुरा। नगर पंचायत हसनपुरा के अरंडा निवासी व वार्ड नंबर 01 के वार्ड पार्षद खुर्शीद आलम˘(75 वर्ष) का रविवार की दोपहर हृदयगति रुकने से निधन हो गया। इनके निधन के बाद परिजन रोने - बिलखने लगे। नगर पंचायत के पदाधिकारी, चेयरमैन उप चेयरमैन सहित सभी वार्ड पार्षदों में शोक की लहर दौड़ गयी। दिवंगत अरंडा पंचायत में दो बार सरपंच रह चुके थे। वे उम्र की इस पड़ाव पर रह कर भी पूरी तरह स्वस्थ थे। दिवंगत के दो पुत्र और दो पुत्री है। सभी की शादी हो चुकी है। शोक व्यक्त करने वालों में ईओ मुकेश कुमार राज, चेयरमैन बेबी गुप्ता, उप चेयरमैन कुलसुम निशां, महेश गुप्ता, तबरेज आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुरेश महतो, प्रकाश गुप्ता, रवींद्र कुशवाहा, सद्दाम अली साहिल सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...