मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। हथौड़ी-अतरार-बभनगामा-औराई पथ के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए औराई, हथौड़ी और कटरा के 25 गांवों में 14 हेक्टेयर से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) ने मौजा चिह्नित कर जिला भू-अर्जन कार्यालय को प्राक्कलन तैयार करने के लिए रिपोर्ट भेज दी है। अब उक्त 25 गांवों में सामाजिक प्रभाव का आकलन कराया जाएगा, ताकि रैयतों के मनोभाव को समझा जा सके। इस परियोजना को वे कितना लाभदायक और नुकसानदेह बताते हैं, इस बिंदु पर आकलन किया जाएगा। सामाजिक प्रभाव के आकलन की जिम्मेदारी एलएन मिश्र कॉलेज पटना को सौंपी गई है। इसपर दो लाख 26 हजार रुपये खर्च किया जाना है। एक माह में आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है, ताकि आगे की प्रक्रिया की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.