गोपालगंज, जनवरी 4 -- उचकागांव,एक संवाददाता। जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव भोला सोनी ने सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन को एक ज्ञापन सौंपकर हथुआ स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। जिसमें रेलवे स्टेशन पर थावे-टाटा नगर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। मांग पत्र में कहा गया है कि स्टेशन पर अनुमंडल क्षेत्र के आसपास के दर्जनों गांवों के बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर कोलकाता या अन्य शहरों कार्यरत हैं। थावे-टाटा नगर एक्सप्रेस के ठहराव से इन लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं क्षेत्र के छात्र-छात्राएं टाटा नगर एवं रांची में रहकर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते उनको भी इसका लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.