गोपालगंज, अप्रैल 10 -- अपनी मां के साथ गेहूं की फसल देखने गया था चंवर में सात वर्षीय बच्चे की मौत से परिजनों में मची चीखपुकार हथुआ,एक संवाददाता। थाने के मिर्जापुर गांव में गुरुवार को अपनी मां के साथ गेहूं की फसल देखने गए एक बच्चे की वज्रपात से मौत हो गई। मृतक धर्मेन्द्र राम का सात वर्षीय पुत्र रितिक कुमार रंजन था। परिजनों के अनुसार तेज आंधी एवं बारिश के बीच गेहूं की फसल देखने वह अपनी मां के साथ गांव के चंवर में गया था। इस दौरान वज्रपात से होने से चंवर में ही उसकी मौत हो गई। बारिश थमने के बाद उसके शव को घर लाया गया। सीओ राजनारायण रजा,राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार,मुखिया मदन लाल सिंह, बीडीसी कमलेश गुप्ता ने पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया। धर्मेन्द्र राम के चार संतानों में मृतक तीसरा था। उसकी मौत के बाद मां सोनम देवी का रो-रो कर बुरा हाल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.