गोपालगंज, जून 8 -- कुचायकोट, एक संवाददाता। केंद्र सरकार के विकसित भारत अभियान 2047 के अंतर्गत सिपाया स्थित केंद्रीय कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने रविवार को हथुआ प्रखंड के विभिन्न गांवों में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने किसानों से संवाद कर खेती में आने वाली कठिनाइयों को भी समझा और उनके समाधान सुझाए। कृषि विज्ञान केंद्र की वरीय वैज्ञानिक व प्रभारी डॉ. अनुपमा कुमारी ने बताया कि यह अभियान भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत किसानों को उनकी मिट्टी, जल स्रोत और फसल चक्र के अनुसार खेती के लिए वैज्ञानिक सहायता दी जा रही है। पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों जैसे धान की सीधी बुवाई, प्राकृतिक खेती, लेजर भूमि समतलीकरण, ड्रोन तकनीक, श्री विधि, जैविक खाद, पशुपालन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.