गिरडीह, दिसम्बर 9 -- बगोदर। पर्यटन एवं धार्मिक स्थल के संगम के रुप में प्रसिद्ध गुप्तनाथ धाम सह हथिया पत्थर की सुंदरता में चार चांद लगने लगा है। चट्टानों पर पेंटिंग कर उसमें चित्रकारी की गई है। चित्रकारी के तहत चट्टानों पर तरह-तरह के चित्रों को उकेरा गया है। इससे ही इस परिसर की सुंदरता बढ़ने लगी है और चित्रकारी देखने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। अबतक यहां जंगली जानवरों के अलावा संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर, आंदोलनकारी सिदो-कान्हू, सुभाष चन्द्र बोस आदि के चित्र बनाए गए हैं। वैसे यह कार्य अब भी जारी है और अन्य तरह की चित्रकारी पूरे चट्टानों पर की जानी है। बता दें कि विशाल चट्टान रहने के कारण ही इसे हथिया पत्थर कहा जाता है। चट्टान भी ऐसा है कि सामने से देखने पर कोई दीवार प्रतीत होती है। वैसे इस परिसर का दूसरा नाम गुप्तनाथ धाम भी है। चट...