भागलपुर, दिसम्बर 12 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के इटवा गांव में हथियार लहराते हुए भोजपुरी गाने की धुन पर डांस करते वीडीयो वायरल होने के मामले में फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी तितलेश यादव है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव पहुंचा है। सूचना मिलते ही गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने गांव में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे करीब एक किलोमीटर तक खदेड़ कर बहियार में दबोच लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई थी। जिसमें अभी तक चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांकि आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...