पूर्णिया, जनवरी 3 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के पनखोवा गांव में जिला परिषद सदस्य सुलेखा देवी के पति मंजूर आलम के साथ मारपीट एवं हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना पनखोवा गांव के वार्ड संख्या सात निवासी नैमूल से जुड़ी है। मंजूर आलम ने बताया कि वह चार पहिया वाहन से घर लौट रहे थे तभी गढ़बनैली के बैसा सिमरिया के पास नैमूल ने गाड़ी का गेट खोलकर उनसे झगड़ा किया। लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वे उनके घर पहुंच गए और फिर से मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना मिलने पर जलालगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और नैमूल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की से कट्टा और एक जिंदा गो...