मेरठ, मार्च 7 -- मेरठ के हथियार फैक्ट्री के तार अलीगढ़ से जुड़ गए है। अलीगढ़ के शातिर अपराधी ने मेरठ से हथियार खरीदे थे। इसकी तलाश में मेरठ स्वाट टीम और लोहिया नगर पुलिस ने अलीगढ़ में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया। लोहियानगर पुलिस ने हुमायूं नगर में एक मकान में चल रही हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया था। 436 मैगजीन और 13 पिस्टल बरामद की थी। हथियार फैक्ट्री मालिक मोईज को गिरफ्तार किया था, चार आरोपी फरार थे। मेरठ स्वाट टीम और लोहिया नगर पुलिस ने अलीगढ़ में दबिश दी। वहां से शातिर अपराधी चिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मेरठ की इसी हथियार फैक्ट्री में बने हथियार खरीदे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...