नोएडा, दिसम्बर 17 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददता। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने रेकी करने के बाद हथियार के बल पर लूट करने वाले गिरोह का बुधवार को पर्दाफाश कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का मुख्य आरोपी अब भी फरार है। आरोपियों ने हाल में जनसुविधा केंद्र संचालक से लूटपाट की थी। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बीते दिनों सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित जनसुविधा केंद्र पर जब संचालक अपने सात वर्षीय बेटे के साथ था। रात करीब 10 बजे बदमाश आए। उनके पास हथियार भी थे। बदमाशों ने हथियार के बल पर केंद्र के अंदर लूटपाट की। वे करीब डेढ़ लाख रुपये की नगदी और लैपटॉप लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत जैसे ही थाने की पुलिस को दी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गईं। घटनाक्रम की जानकारी के लिए जब घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.