भागलपुर, अप्रैल 20 -- बिहपुर प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर निवासी महिला सुनीता देवी ने झंडापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर निवासी सुमित सिंह, अमित सिंह और गौरव सिंह को नामजद किया है। महिला ने आरोप में कहा कि उसके पुश्तैनी जमीन पर गेंहू की फसल लगी थी। जिसे गत छह मार्च को उक्त नामजदों ने जबरन हथियार के बल पर काट लिया। जिसे रोकने के लिए मेरा पुत्र गया तो जान मारने की नीयत से उसे खदेड़ा और गाली-गलौज किया। थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.