गोपालगंज, फरवरी 2 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने रविवार की देर रात और शाम को शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग घटनाओं में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। नगर थाने की टीम ने भितभेरवा पेट्रोल पंप के पास एक बोलेरो का पीछा कर उसमें रखी गई 585 लीटर शराब, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया। बोलेरो पर सवार रामनरेश नगर वार्ड नंबर 26 के राजन कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पकड़ने के प्रयास में तस्कर ने पुलिस की स्कॉर्पियो में तीन बार धक्का मार दिया। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और एएसआई संजय कुमार सिंह और रुस्तम अली घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटों के कारण मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार तस्कर ने पूछताछ में बताया कि शराब यूपी के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज से लोड की गई थी और धर्मपुर गांव के बबलू याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.