हापुड़, दिसम्बर 10 -- स्वॉट और पिलखुवा पुलिस ने ऐसे चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो हथियारों के बल पर भोले-भाले लोगों को लूट लेते थे। आरोपी पीड़ितों के रिश्तेदारों को फोन कर उनसे पैसा मंगवाते थे और अपनी गेमिंग आईडी के माध्यम से अपने खातों में रुपया ट्रांसफर करा लेते थे। आरोपियों के पास से लूटी गई दो हजार रुपये की नगदी के अलावा चार मोबाइल फोन, दो बाइक और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि बीते दिनों पिलखुवा कोतवाली में एक मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें गांव हिडांलपुर निवासी एक युवक ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें बताया गया था कि वह पशु मित्र है। नवंबर माह में वह गांव गालंद में पशुओं का उपचार करने के लिए गया था। शाम के वक्त उसके व्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.