मैनपुरी, फरवरी 9 -- कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर मंडी के निकट स्थित जमीन पर दबंगों ने हथियारों के बल पर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने विरोध किया तो उसे हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी गई। घटना की तहरीर पर पांच नामजद, 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन वे भाग निकले हैं। शहर के स्टेशन रोड पर स्थित गायत्री भवन निवासी बृजेश पुत्र सुरेश ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि कृषि उत्पादन मंडी समिति के पीछे उसकी जमीन है। इस जमीन पर कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी दबंगों ने हथियारों के बल पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी है। सीओसिटी को दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र यादव, राजेंद्र यादव पुत्रगण ईश्वरी यादव, राहुल यादव, गौरव यादव पुत्रगण स...