रुडकी, मार्च 16 -- लाइसेंसी हथियार लेकर एक व्यक्ति के घर में घुसे आरोपियों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर दी। आरोपियों ने घर में घुसकर व्यक्ति को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि नामजद किए गए संदीप, सुशील, मैनपाल, सोनू, आयुष व अक्षत निवासी टिकोला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मामले की जांच सीओ लक्सर नताशा सिंह को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.