सहारनपुर, अगस्त 18 -- मिर्जापुर। मैदानी इलाको व पहाडो पर रूक रूक कर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हथनीकुण्ड बैराज का जल स्तर बढने से हथनीकुण्ड बैराज से यमुना नदी में 1 लाख 78 हजार 996 क्यूसेक पानी छोडा गया। जिसके चलते यमुना नदी में बाढ आ गयी। यमुना नदी के बढते जल स्तर को लेकर विभागीय अधिकारी चिंतित दिखायी दिये। मिली जानकारी के अनुसार मैदानी इलाको व पहाडो पर रूक रूक कर हो रही बारिश के चलते हथनीकुण्ड बैराज का जल स्तर भी रविवार को एकाएक बढ गया। जल स्तर बढने से सिंचाई विभाग द्वारा हथनीकुण्ड बैराज से यमुना नदी में शाम 4 बजे अधिकतम 1 लाख 78 हजार 996 क्युसेक पानी छोडा गया। जिससे यमुना नदी में बाढ के हालात पैदा हो गये। तटवर्तीय गांवो के लोगो को भी यमुना नदी में छोडे गये पानी के चलते यमुना नदी से सटे गांवो के लोगो को बाढ का खतरा सताने लगा। सुत्रो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.