सहारनपुर, सितम्बर 1 -- सहारनपुर। मैदानी इलाकों और पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ गया। रविवार को बैराज से यमुना नदी में 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर सुबह 8 बजे बढ़ने लगा था। जलस्तर बढ़ने से सिंचाई विभाग द्वारा हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में शाम 7 बजे अधिकतम 74 हजार 95 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रविवार सुबह 8 बजे 44 हजार 426 क्यूसेक, 10 बजे 43 हजार 311 क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 39 हजार 875 क्युसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया। समाचर लिखे जाने तक जलस्तर लगातार बढ़त बनाए हुए था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.