सहारनपुर, जुलाई 23 -- मिर्जापुर पहाड़ों पर रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते यमुना नदी में पानी का उतार चढ़ाव लगातार जारी है। रात्रि 12 बजे भी इसी उतार चढ़ाव के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया और हथिनीकुंड बैराज से 54 हजार 708 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ों पर रुक रुककर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते यमुना नदी में पानी का उतार चढ़ाव बना रहा। सोमवार रात 12 बजे सिंचाई विभाग द्वारा 54 हजार 708 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया। जो रात्रि 1 बजे घटकर 48 हजार 974 क्यूसेक, 2 बजे 44 हजार 948 क्यूसेक, प्रातः 4 बजे 33 हजार 925 क्यूसेक, 8 बजे 31 हजार 549 क्यूसेक व मंगलवार को दोपहर 12 बजे 28 हजार 971 क्यूसेक व 2 बजे 20 हजार 901 क्यूसेक पानी रह गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.