मधेपुरा, फरवरी 5 -- बिहारीगंज निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के हथिऔन्धा एवं पड़रिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 6 फरवरी को मतदान होगा। हथिऔन्धा के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय मस्जिद टोला के दो मतदान केंद्र पर 1024 मतदाता और पड़रिया में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पड़रिया के तीन मतदान केन्द्र पर 1689 मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान में भाग ले सकेंगे। मतदान के पश्चात ब्लॉक कार्यालय के बगल में अवस्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय कुश्थन में मतगणना होगी। हथिऔन्धा के पैक्स अध्यक्ष अभ्यर्थी शिव कुमार भगत और मो. समीम जबकि पड़रिया के अध्यक्ष पद अभ्यर्थी अशोक ठाकुर, सुरेन्द्र झा, दिलीप चौधरी, अमोद कुमार मेहता चुनावी मैदान में जोर आजमाइश कर रहे हैं। सभी अभ्यर्थी मतदाताओं को अपने पक्ष के करने के लिए डोर टू डोर संपर्क कर रहे हैं। बीडीओ सह प्रखंड नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.