संवाददाता, अगस्त 17 -- बदायूं के जिला अस्पताल में पुलिस की हिरासत से फरार हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र को पुलिस ने महज पांच घंटे में ही सिविल लाइंस कोतवाली के शेखूपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की फरारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। वहीं, आरोपी की निगरानी में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह और कांस्टेबल कुशहर की लापरवाही उजागर होने पर दोनों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र ने इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहसनपुर गांव के रहने वाले दरोगा मनवीर सिंह की मां ज्ञानदेवी उर्फ रातरानी की 11 अगस्त की देर रात लूट के बाद हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात के पांच दिन बाद अलीपुर के जंगल में शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान धीरेंद्र को गिरफ्तार किया था। पैर में गोली लगने पर उसे इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.