कटिहार, फरवरी 21 -- मनिहारी नि स थाना क्षेत्र के धुरियाही पंचायत अंतर्गत वनगट्टा धार के समीप मकई खेत में एक 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। घटना की जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार ,थानाध्यक्ष पंकज आनंद ,अपर थानाध्यक्ष अजीत चौधरी दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर आगे की कारवाई में जुट गए। एसडीपीओ के आदेश पर एफएसएल की टीम को घटना स्थल बुलाया गया। एफएसएल की टीम घटना स्थल पहुंच कर कई तरह के साक्ष्य एकत्रित की। ताकि तकनीकी पहलु को और भी मजबूत किया जा सकें। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना रानीपतरा घोरघट गांव के निवासी बद्री महलदार (65)के रूप मे किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक क...