जहानाबाद, अप्रैल 16 -- काको, निज संवाददाता। काको थाने की पुलिस ने बुधबार को थाना क्षेत्र के पहल बिगहा गांव मे हत्या कांड के फरार अभियुक्तों के घर इस्तेहार चिपकाया। उन्हें जल्द से जल्द आत्म समर्पण करने की हिदायत दी गई। इस दौरान ढ़ोल नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस ने गांव मे घूमकर नामजद अभियुक्तों को जल्द से जल्द आत्मसमर्पण नहीं किए जाने पर उनकी सम्पति को कुर्क कर लिए जाने की चेताबनी दी। घटना के संबंध मे बताते चलें की बिगत दो अप्रैल को छठ पर्व मनाने अपने नैहर आयी शिक्षिका स्नेहलता कुमारी को लूट पाट के दौरान अपराधीओ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शिक्षिका की मां के बयान पर आधे दर्जन लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फोटो- 16 अप्रैल जेहाना- 21 कैप्शन- काको प्रखंड के पहल बिगहा गांव में हत्या व लूट मामले में आरोपित के घर पर इस्तेहार चिपकाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.