गिरडीह, फरवरी 2 -- संजीत सिन्हा, तिसरी। तिसरी प्रखंड के सिंघो पंचायत हत्या व अन्य घटनाओं को लेकर शुरू से सुर्खियों में रहा है। पांच दिन पहले सिंघो गांव के निवासी विजय यादव की हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। वहीं कानून व्यवस्था को भी शर्मशार कर दिया है। हालांकि पुलिस ने विजय यादव की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चौथे दिन ही सभी चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। यह तिसरी पुलिस की बड़ी सफलता है। बहरहाल, इसी तरह से डेढ़ साल पहले सिंघो गांव के ही 18 वर्षीय नुनूलाल शर्मा की बेरहमी से हत्या करके सिंघो और गावां बोर्डर पर स्थित जरलहिया जंगल में एक पेड़ में लटका दिया गया था। इस घटना पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम और प्रदर्शन किया था। तब जाकर घटना के एक माह के बाद नुनूलाल ...