फिरोजाबाद, जुलाई 18 -- न्यायालय ने महिला की हत्या व लूट के दोषी दंपति सहित तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उन पर अर्थ दंड लगाया। अर्थ दंड न देने पर उन्हें अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। थाना टूंडला के इंद्रा नगर निवासी अर्चना जैन पत्नी अनिल कुमार जैन की लूट का विरोध करने पर 3 जून 2009 को बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश कोरियर वाले बनकर घर में घुसे थे। लोगों ने भागते समय एक बदमाश को पकड़ लिया था। उसने अपना नाम आशू बताया था। चाचा पुष्पेंद्र कुमार ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विवेचना के बाद आशू पुत्र जहीर खान निवासी हाथवंत खैरगढ़, लवलेश यादव पुत्र अमीर सिंह निवासी राजमल नारखी, राहुल पुत्र रामसेवक यादव निवासी हाथवंत खैरगढ़ तथा लक्ष्मी यादव पत्नी लवलेश निवासी राजमल नारखी के खिलाफ न्यायालय में अलग अलग आरोप पत्र दाखिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.