गुरुग्राम, जनवरी 23 -- गुरुग्राम के गांव नखडोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला नशे में धुत अपने पति को गिरने से बचाने की कोशिश कर रही थी, तभी महिला के हाथ में मौजूद सब्जी काटने वाला चाकू लगने से पति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक को पत्नी पर गैर-इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मृतक व्यक्ति भारतीय वायु सेना से रिटायर था। यह घटना 18 जनवरी की है। गांव नखडोला निवासी सुनील को चाकू लगने के बाद घायल हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिवार और रिश्तेदारों को लगा कि सुनील की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उसके बाद उसका पोस्टमॉर्टम करवाया गया। 19 जनवरी को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी बदल दी। यह भी प...