हल्द्वानी, जून 13 -- भीमताल। भीमताल के क्वेराली सलड़ी में बीते माह एक रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक अल्मोड़ा का रहने वाला था जबकि आरोपी पिथौरागढ़ और हल्द्वानी के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि सलड़ी में स्थित सिटी व्यू रेस्टोरेंट में 19 मई को धीरज सिंह नगरकोटी पुत्र अमर सिंह निवासी जैंती पिथौरागढ़ और केदार सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी आरटीओ रोड जयदेवपुर कॉलोनी थाना मुखानी की 48 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र स्व.शेर सिंह निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि धीरज और केदार सिंह ने रेस्टोरेंट के कर्मचारी देवेंद्र सिंह से मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। देवेंद्र सिंह को इलाज के लिए हायर सेंटर बरेली राममूर्ति अस्पताल रेफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.