अंबेडकर नगर, मार्च 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जमीनी विवाद में युवक की हत्या करने के दोषी को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम डा. जया पाठक ने आजीवन कारावास की सजा एवं 13 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। मामला सात वर्ष पूर्व आलापुर थाना क्षेत्र का है। आलापुर थाना क्षेत्र के सतरही गांव में दो सितम्बर 2017 की सुबह बाबूराम की गोली मार कर हत्या कर दिया गया था जिस समय वह बरसात में गिरी हुई दीवाल को ठीक कर रहा था। गांव के ही रामअवध पुत्र राम दुलार, दिनेश व अर्जुन पुत्रगण राम अवध ने ललकारते हुए घटना को अंजाम दिया। बीच-बचाव में चन्द्रवली एवं शारदा देवी को भी चोटें आईं। हत्या समेत अन्य धाराओं में विवेचक ने राम अवध, दिनेश एवं अर्जुन के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित किया जिसमें दो आरोपी की पत्रावली अलग कर दिया गया। सत्र न्यायालय में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.