मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- रंजिशन घर में घुसकर हमला कर युवक की हत्या करने वाले दंपति समेत चार आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी पर 5 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। हमले में मृतक के पिता व माता भी घायल हुए थे। एफटीसी कोर्ट नम्बर 2 ने आरोपियों को सजा सुनाई है। एक आरोपी की मौत हो चुकी है। डीजीसी राजीव शर्मा व एडीजीसी अरुण कुमार जावला ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते थाना मन्सूरपुर के गांव मनव्वरपुर में 13 दिसम्बर 2011 को आरोपी सुधीर व उसकी पत्नी गीता, अतुल उर्फ पिकंल, जगवीर व महेन्द्र निवासीगण मनव्वरपुर ने वादी धूमसिंह के मकान में लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में धूम सिंह, उसकी पत्नी सुनहरी व बेटा रणधीर घायल हो गए। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया। हमला कर आरोपी धमकी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.