मुजफ्फरपुर, मई 5 -- सकरा। सकरा और बेगूसराय पुलिस ने बीते रविवार की रात संयुक्त रूप से छापेमारी कर हत्या मामले में चार साल से फरार महिला किरण देवी को गिरफ्तार किया है। साल 2020 में सबहा गांव के कुंदन कुमार साह की हत्या हुई थी। उसका शव खेत से बरामद हुआ था। युवक सकरा कॉलेज गेट के सामने दुकान चलाता था, जिसमें किरण देवी के खिलाफ केस दर्ज था। सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि महिला को बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.