मधेपुरा, अगस्त 8 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के पोखराम परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नौ में पिछले नौ जुलाई की सुबह भूमि विवाद में मारपीट के क्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी मधुलता कुमारी ने राजकुमार यादव समेत पांच लोगों को नामजद कर हत्या का मामला दर्ज कराया। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी मामले में नामजद अभियुक्तो की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। हत्या की घटना के बाद से दोषी पक्ष महिला पुरुष घर छोड़कर फरार है। हालांकि पुलिस मामला दर्ज करने के बाद सभी बिन्दुओ पर गहन छानबीन कर रही है। और अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। लेकिन एक माह बाद भी पुलिस की हाथ खाली है। मालूम हो कि पिछले नौ जुलाई को परमानंदपुर वार्ड नौ में सगे भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें छोटे भाई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.