रांची, मई 7 -- रांची। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने पत्नी की हत्या के आरोप में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी पति आसिफ अंसारी उर्फ कारू का बयान दर्ज किया। साथ ही अदालत ने मामले में फैसले की तारीख 14 मई निर्धारित की है। अभियोजन साक्ष्य बंद होने के बाद आरोपी का बयान दर्ज किया गया। उस पर अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर देने का आरोप है। घटना का अंजाम शादी के एक महीने बाद 9 अप्रैल 2022 को दिया गया था। दोनों की शादी 3 मार्च 2022 को हुई थी। नवविवाहित शादी के 4-5 दिनों बाद मायके आई। कुछ दिनों बाद उसका पति लेने आया। इनकार करने पर घटना का अंजाम दिया गया। घटना को लेकर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.