रांची, जनवरी 21 -- रांची, संवाददाता। ओरमांझी थाना क्षेत्र में सात साल पहले हुए सनसनीखेज हत्या मामले में ट्रायल फेस कर रहे दो आरोपियों सलीम उर्फ समीम अंसारी उर्फ भुटवा उर्फ पगला और मुकेश महतो को संदेह का लाभ देते हुए अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने बरी कर दिया। मामले में सलीम साढ़े तीन साल और मुकेश 14 महीने जेल में रहा। यह मामला ओरमांझी थाना कांड संख्या 117/2018 से जुड़ा था, जिसमें 9 जुलाई 2018 की रात मैजुल अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता अहमुद्दीन अंसारी ने हत्या और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 13 गवाहों की गवाही कराई गई, लेकिन कोई भी गवाह घटना का प्रत्यक्षदर्शी नहीं निकला। स्वयं सूचक और अन्य गवाहों ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने हत्या होते नहीं देखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.