संतकबीरनगर, मई 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में करीब तीन महीने पहले कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भरपुरवा में मदरसे के विवाद को लेकर गड़सरपार चौराहे पर हासिम की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। वहीं दूसरी तरफ अपने आंखों के सामने बेटे की पिटाई से हुई मौत की घटना का दर्द बयां कर पीड़ित पिता अमानुल्लाह कांप उठे। इधर विवेचना में हत्या के दर्ज इस मुकदमें से तीन आरोपियों का नाम हटा दिया गया। जिसकों लेकर पीड़ित पिता ने सवाल उठाया और डीआईजी से लेकर पुलिस कप्तान तक गुहार लगाई। एसपी ने एएसपी से प्रकरण की जांच कराई और फिर 16 मई को शहर कोतवाल से विवेचना छीनकर क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दिया। खलीलाबाद क्षेत्र के गड़सरपार चौराहे पर सरेआम मदरसे के विवाद को लेकर भरपुरवा के रहने वाले 24 वर्षीय हासिम पुत्र अमानउल्लाह खान की हत्या कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.