उरई, अप्रैल 24 -- उरई। महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पति को हत्या के मामले में झूठा फसाया जा रहा है। उसने मामले की जांच करवा कर जो सही हो उसी के अनुसार कार्यवाही करने की मांग की। माधोगढ़ कोतवाली के ग्राम भीम नगर निवासी महिला प्रियंका गौतम पत्नी रामखिलावन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका पति रामखिलावन ग्राम भीम नगर पोस्ट ऊंचा थाना माधोगढ का रहने वाला है। उसने बताया कि 22 फरवरी 2025 की शाम से 23 फरवरी 2025 की सुबह तक लगभग 7:30 बजे तक वह जमुना पैलेस जालौन बाईपास उरई में उसके फुफेरे भाई की शादी में मौजूद था। इसके बाद उसके पति को गलत तरीके से रंजिशन हत्या में उसका नाम लिखवा दिया। जबकि उसका पति घटना के समय उरई में एक शादी समारोह में शामिल था और घटना रामपुरा में हुई थी। ...