बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- 18 जुलाई को होगा दोनों की सजा का निर्धारण राजगीर थाना क्षेत्र के विस्थापित मोहल्ला निवासी हैं आरोपित बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। स्थानीय व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश 10 महावीर प्रसाद ने हत्या से जुड़े मामले में दो सहोदर भाईयों को दोषी करार दिया है। सजा पर सुनवाई 18 जुलाई को होगी। दोनों आरोपित राजगीर थाना क्षेत्र के विस्थापित मोहल्ला निवासी अनिल चौधरी के पुत्र संजय चौधरी व पुतुल चौधरी हैं। मामले में अभियोजन की ओर से एपीपी सुनील कुमार सिन्हा ने पांच लोगों की गवाही कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपित दारू बनाने का काम करता था। इसे लेकर मृत युवक से पूर्व से मतभेद था। साथ ही मृतक का 1200 रुपए आरोपित के पास बकाया था। वह अक्सर इसका तगादा करता था। इस बात को लेकर भी दोनों में विवाद था। घटना के कुछ दिन पूर्व आरोपित...