नैनीताल, अक्टूबर 10 -- नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में एक व्यक्ति की हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के आरोपी संकेश राणा उर्फ संकेत राणा को जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकल पीठ ने शुक्रवार को मामले की प्रकृति, आरोपी की लंबी कैद और अभियोजन पक्ष की साक्ष्य शृंखला में गंभीर विसंगतियों को देखते हुए यह फैसला सुनाया। यह जमानत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 483 के तहत दूसरी जमानत याचिका पर दी गई है। मृतक के भाई ने पुलिस में दी तहरीर में कहा कि 13 फरवरी 2022 से उसका भाई उदयीमान लापता था। जिसकी गुमशुदगी 17 फरवरी 2022 को दर्ज की गई। 19 फरवरी 2022 को एक गड्ढे से उसका शव बरामद हुआ। आरोप लगाया गया कि मृतक की पत्नी राजनंदिनी का आरोपी संकेश राणा के साथ अवैध संबंध था, जिसके कारण दो फरवरी 2022 को मृतक औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.