जहानाबाद, जून 2 -- काको, निज संवाददाता। काको पुलिस ने हत्या के एक मामले में वर्षों से फरार आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। उक्त आशय की सूचना देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चंदौरा टोला मोहन बिगहा निवासी गरीबन यादव है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गरीबन यादव पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तभी से वह पुलिस की पकड़ से दूर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। पुलिस को बीती रात गुप्त सूचना मिली कि गरीबन यादव चोरी छिपे अपने घर लौटा है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और रात में ही उसके घर को चारों ओर से घेर लिया गया। इस बार चूक की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई और योजनाबद्ध ...