छपरा, मार्च 20 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। नव विवाहिता की हत्या के आरोपी के मकान पर जनता बाजार थाना की पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। महिला के पिता व सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव निवासी योगेन्द्र साह ने जनता बाजार थाना में अपने विवाहित पुत्री दुर्गावती की हत्या कर दिये जाने की एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसके अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के चकदेह गांव निवासी संतोष साह के पुत्र अमरनाथ साह से हिन्दू रीति-रिवाज से अपनी पुत्री दुर्गावती का विवाह 06 मार्च 2024 को किया था। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिलने के कारण विवाहिता के पति अमरनाथ व उनके माता-पिता ने मिलकर दुर्गावती की हत्या पहली जुलाई 2024 को कर दी। इस घटना के बाद से सभी नामजद फरार हैं। थानाध्यक्ष टुनटुन कुमार, अपर थानाध्यक्ष मणि कुमार तथा अन्य पुलिस कर्मियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.