गोपालगंज, फरवरी 7 -- गोपालगंज। जिले की पुलिस ने पिछले 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में 27 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक, हत्या के प्रयास मामले में आठ, विविध मामले में तीन, शराब के नशे में पांच, शराब तस्करी के मामले में छह, ट्रायल के वारंटी दो, 107 के मामले में एक, और 126 के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 161.60 लीटर देसी शराब भी बरामद की।वहीं 16 वारंट और एक इश्तेहार का निष्पादन भी किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 83 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। चार बाइक, एक साइकिल और एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...