आगरा, मई 2 -- हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोप के मामले में आठ आरोपियों को राहत मिल गई है। अदालत ने वादी एवं घायल के पूर्व बयानों से मुकरने पर आरोपितों को बरी करने के आदेश दिए। नीरज ने थाना एत्मादपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 28 जुलाई 2022 की रात्रि अपने आवास के बाहर भाई दीपक एवं भतीजे के साथ खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी पांच से छह बाइक एवं स्कूटी पर सवार युवकों ने रोड पर लहराकर वाहन चलाने का विरोध करने पर गालीगलौज की। विरोध पर युवकों ने फायरिंग कर नीरज के भाई दीपक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के बाद आरोपियों के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल किया। मामले में वादी, उसके भाई समेत पांच गवाह पेश किए। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता आकाश चौहान ने तर्क दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.