रुडकी, सितम्बर 14 -- पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे थाना पुरकाजी क्षेत्र के कैल्लनपुर निवासी कार्तिक को रविवार को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी न केवल हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था, बल्कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और डरावनी वीडियो डालकर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश भी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की थीं, जिनमें वह मारपीट करता हुआ और कोर्ट रूम में गोली मारने की धमकी देता नजर आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे ट्रैक करने के लिए विशेष रणनीति अपनाई और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा बरामद किया गया है, जिसके अपराध में इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.